उत्तराखंडप्रशासन

थाना सिडकुल क्षेत्र में हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पत्नी से अवैध संबंध के शक के चलते की गयी थी ललित की हत्या

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और कपड़े बरामद कर लिए है। जानकारी के मुताबिक ग्राम रावली महदूद निवासी सुखबीर सिंह ने अपने मकान में रह रहे किराएदार धर्मेंद्र की हत्या कर दिए जाने के संबंध में 30 अगस्त को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयाना किया।

सुखबीर सिंह ने बताया कि बताया कि किराएदार धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ में नाजायज संबंध का शक था। जिस कारण से रात में सोये हुए अपने साथी ललित के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मकान मालिक सुखबीर सिंह के तहरीर पर सिड़कुल थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपित धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा तथा अन्य कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button