उत्तराखंड

अक्टूबर में होगा युवाओं का अधिवेशन: नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर निकले राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह का गुरुकुल नारसन पहुंचने पर खेल प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, जिलाध्यक्ष शारीक़ चौधरी, प्रदेश सचिव आयुष राठी व उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया।

चौधरी नीरपाल सिंह ने युवाओं को सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उत्तराखंड में युवा संगठित होकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करेंगे। अक्टूबर में युवाओं का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी व जिलाध्यक्ष शारीक़ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ ग्रामीण क्षेत्रों में, शहरी क्षेत्रों में युवाओं को जोड़कर चल रहा है। युवाओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कार्तिक चौधरी, पुलकित कंडियाल, मो फहीम, आदर्श चौधरी, लक्ष्य राठी, सत्यदेव आर्य, चिराग राठी, विष्णु, अक्षित, मानविक, सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button