उत्तराखंडप्रशासन

52 पव्वे देशी एवं 52 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। जनपद में अवैध देशी,अंग्रेजी शराब,स्मैक,चरस,गांजा आदि की तस्करी करने वाले ‌तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

मुखवीर खास की सूचना पर आरोपी बॉबी पुत्र सुभाष निवासी छाज वाली गली पीठ बाजार को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब एवं कार्तिक पुत्र सुरेश निवासी इंदिरा बस्ती कोतवाली ज्वालापुर को 52 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी/अंग्रेजी शराब साथ पकडा़ गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये। पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित गौड़,कांस्टेबल राजेश बिष्ट,कांस्टेबल महावीर पुण्डीर,कांस्टेबल अजय पंवार मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button