उत्तराखंडप्रशासन

ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार, रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय व बाजार चौकी प्रभारी राकेश सिंह के साथ पुलिस बल द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत कटहरा बाजार, जामा मस्जिद, सर्राफा बाजार, घास मंडी, कस्साबान आदि क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में अवैध रेहड़ी, ठेले व दुकानों के बाहर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तथा पुनः अतिक्रमण करने वालों की विरुद्ध कठोर चालान की कार्यवाही करने की हिदायत दी गई है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button