आस्थाउत्तराखंड

भक्तों का कल्याण करते हैं महादेव शिव: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने श्री दक्षिण काली मंदिर स्थित शिव मंदिर में महादेव शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाने वाले देवों के महादेव शिव सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं। महाशिवरात्रि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर है।

महाशिवरात्रि पर पूर्ण श्रद्धाभाव से महादेव शिव का जलाभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय माता पार्वती का भी ध्यान अवश्य करें। ऐसा करने से माता पार्वती और भगवान शिव की सम्मिलित कृपा प्राप्त होती है। जिससे भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन सुखमय व्यतीत होता है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवन दत्त मिश्र सहित सैकड़ांे श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button