उत्तराखंड

पहलवान अब ग्रामीण अंचलों से निकलकर देशभर में कर रहे अपनी कला का प्रदर्शन: इंजीनियर चैरब जैन

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

रुड़की। इमलीखेड़ा में हुए विशाल दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा भाजपा नेता, वरिष्ठ समाजसेवी एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी का चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि कहा कि एक स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है और इसीलिए ग्रामीण अंचलों से निकलने वाले खिलाड़ी और पहलवान देश के लिए जहां गौरव का प्रतीक होते हैं, वहीं ग्रामीण अंचलों में इसे युवा पीढ़ी में एक नई चेतना और जागरूकता का संचार होता है।

उक्त विचार उन्होंने क्षेत्रीय दंगल का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। कहा कि सरकार द्वारा अभी युवाओं को खेलों के लिए विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं और जिससे ग्रामीण अंचलों से युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं तथा खेलों के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी, जुनैद मालिक, राजा, शिवा स्नेही, सत्यम कुमार, पप्पू कश्यप व अरुण पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button