उत्तराखंड

महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश, रानीपुर विधायक आदेश चौहान व साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन को श्रेष्ठ रत्न सम्मान से विभूषित किया गया

कलयुग दर्शन (24×7)

रविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अम्बेसडर डॉ मनु शिवपुरी के संयोजन व संस्कृत भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद भारद्वाज की अध्यक्षता में मनु मन की आवाज व आत्म चिन्तनम के तत्वावधान में हरिद्वार में आयोजित समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश, रानीपुर विधायक आदेश चौहान व साहित्यकार डॉ. श्रीगोपाल नारसन, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा व डॉ. आनंद भारद्वाज को श्रेष्ठ रत्न सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में मनु शिवपुरी की नई पुस्तक जल स्वच्छता व संरक्षण विमोचित की गई। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन ने मनु शिवपुरी के समाजोपयोगी कार्यो की सराहना की।उन्होंने अष्टांग योग को आज के समय हेतु आवश्यकता बताया। हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि समाज की सकारात्मक पहल शासन को भी नई दिशा देती हैं। कार्यक्रम में श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, अभिनन्दन गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, अधिवक्ता पुनीत कंसल व अर्क शर्मा, सीए मृणाल शर्मा, अनिल भारतीय, जगदीश लाल पहवा, डॉ विशाल गर्ग, निगम पार्षद तन्मयी आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button