उत्तराखंड

चाइनीज मांझा एक युवक के लिए जानलेवा हुआ साबित, गर्दन पर हुआ गहरा घाव

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। चाइनीज मांझा एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गनीमत रही की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की जान बच गयी। मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी गर्दन पर कई टांके आए हैं। उत्तर हरिद्वार क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा गर्दन में फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर कई टांके लगाए आए हैं। घायल युवक की पहचान करन शर्मा निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक से फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तभी हवा में उड़ रहा चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया।

मांझे के कारण युवक की गर्दन में गहरा घाव हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हर साल हादसे होने के बाद कुछ दिनों के लिए औपचारिक कार्रवाई दिखाई जाती है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि लगातार जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। फिलहाल अभी पतंगबाजी का समय दूर है, किन्तु जिस प्रकार से चाइनीज मांझे को लेकर हादसा हुआ है। उसको देखते हुए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button