उत्तराखंडदुखददुर्घटना

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हरिलोक तिराहे पर ट्रक से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हरिलोक तिराहे पर ट्रक से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को बहादराबाद की ओर से आ रहा ट्रक तेज गति में था। जैसे ही ट्रक हरिलोक तिराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक पैदल चल रहे युवक को उसने अपनी चपेट में ले लिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन तब तक वो दूर जा चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला गया इसलिए फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button