उत्तर प्रदेशदुखददुर्घटना

शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर, बेहट। चचेरे भाई की बारात में शामिल होने की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कपड़े खरीदकर लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर अचानक दीवार से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहा 22 वर्षीय शोएब निवासी गांव चांडी और पीछे बैठा अनस निवासी मुजाहिदपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बेहट बाजार से कपड़े लेकर गांव लौट रहे थे कि अचानक बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और देखते ही देखते यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया। हादसे की सूचना पर बेहट विधायक उमर अली खान भी सीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। दुःखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं शादी वाला घर मातम में डूब गया है।

Related Articles

Back to top button