उत्तराखंडप्रशासन

लक्सर क्षेत्र में पेशी के दौरान हुए सनसनीखेज गोलीकांड को एसएसपी हरिद्वार ने बेहद गंभीरता से लेते हुए, एक SI व दो कांस्टेबल निलंबित

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में पेशी के दौरान हुए सनसनीखेज गोलीकांड को एसएसपी हरिद्वार ने बेहद गंभीरता से लेते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है। साफ संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में किसी भी स्तर की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना कल दिनांक 24 दिसंबर 2025 की है, जब लक्सर क्षेत्र में हथियारबंद अभियुक्तों ने पेशी के दौरान पुलिस वाहन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली मुलजिम विनीत त्यागी को लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच में पेशी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी हरिद्वार ने एक उपनिरीक्षक (SI) और दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की गहन और निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच सौंपी गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा में कहां और कैसे चूक हुई। एसएसपी हरिद्वार ने दो टूक शब्दों में कहा कि पुलिस की पेशी ड्यूटी में जरा-सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम ला सकती है, इसलिए दोषी चाहे किसी भी स्तर का हो, उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस महकमे के लिए एक स्पष्ट चेतावनी मानी जा रही है कि जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button