उत्तराखंड

बाबा रामगोपाल महाराज का 116वां अवतरण दिवस धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम बैकुंठ धाम में अलवर वाले बाबा रामगोपाल महाराज का 116वां अवतरण दिवस धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा और संत समागम का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालुजन शामिल हुए। संत समागम के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने कहा कि भगवान बालाजी की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति अलवर वाले बाबा रामगोपाल महाराज ने अपने तपोबल से लाखों भक्तों के कष्ट दूर कर भटके हुए लोगों को जीवन की राह दिखाई।

श्री बालाजी दरबार संभापुर दिल्ली तथा श्याम वैकुंठ धाम कांगड़ी मे उनका आशीर्वाद और तपोबल विद्यमान है। श्रद्धा और विश्वास के साथ माथा टेकने वाले भक्तों को आज भी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। संत समागम का संचालन करते हुए महामंडलेश्वर डा.स्वामी राजेश्वर दास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन अलवर वाले बाबा रामगोपाल शर्मा सिद्ध महापुरूष थे। उनका पूरा जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर अशोक त्यागी, मोहित वालिया, डा.विनय मिश्र, महेन्द्र चौहान, प्रदीप सिंघल, पंडित दीपक तिवाड़ी, आशीष मेहरा, अरविन्द, जाकिर हुसैन, रितेश, त्रिलोचन सिंह, अश्वनी शर्मा, आचार्य सुनील ओझा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button