उत्तराखंड

भगवान शिव की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है: माता आशा भारती महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित निराला धाम आश्रम की परमाध्यक्ष एवं नागेश्वर पीठाधीश्वर माता आशा भारती महाराज ने कहा कि भगवान शिव की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। भगवान शिव अपने प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं। आश्रम में विश्व शांति और मानव कल्याण के निमित्त आयोजित किए जा रहे 37वें 40 दिवसीय विराट शिव शक्ति महायज्ञ के 25वें दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए माता आशा भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा दिव्य और सिद्ध संत थे।

उनके द्वारा शुरू की गयी 40 दिवसीय विराट शिव शक्ति महायज्ञ की परंपरा को निरंतर जारी रखते हुए आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निराला धाम आने वाले भक्तों को भगवान शिव की अटूट कृपा और ब्रह्मलीन लहरी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा संत समाज की दिव्य विभूति थे। निराला धाम में नागेश्वर गद्दी के दर्शन पूजन कर माता आशा भारती महाराज से आशीर्वाद लेने वाले भक्तों को जीवन सफल हो जाता है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button