उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश बढ़ रहा विकास और सुशासन की ओर: अमर मलिक

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)

रुड़की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गढ़वाल सहसंयोजक अमर मलिक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी के चलते आज भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ही विपक्षी दल अनर्गल बयान बाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है तथा हर वर्ग, जाति और समुदाय भाजपा सरकार में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन की ओर बढ़ रहा है।

अपराधी, भूमपिया तथा असामाजिक तत्वों पर भाजपा सरकार में पूरी तरह से लगाम कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनहित कार्यों के लिए तत्पर रहेगा और आगामी विधानसभा में पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

Related Articles

Back to top button