उत्तर प्रदेशप्रशासन

कुम्भ मेला 2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को किया गया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। कुम्भ मेला 2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने पर जनपद सहारनपुर से ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सभी अधिकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कुम्भ मेला जैसे विशाल आयोजन में सहारनपुर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

Related Articles

Back to top button