उत्तराखंड

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर हरिद्वार की युवती और कनखल के युवक की मौत

कलयुग दर्शन (24×7)

रजत कुमार (लक्सर प्रभारी)

हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान श्रद्धा जोशी निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार और अक्षत शर्मा कनखल हरिद्वार के तौर पर हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण वाहनों की तेज गति बताया जा रहा है। युवक और युवती बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान वे एक ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button