उत्तराखंड

राष्ट्रीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर आरव व अंशुल ने प्रदेश का नाम किया रोशन

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। राष्ट्रीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता में डी.पी.एस. दौलतपुर के खिलाड़ियों ने सफलता हासिल करते हुए अपने विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया है।जानकारी के अनुसार अलीबाग, रायगढ़ (मुंबई) में इंडोर आर्चरी एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता में डी.पी.एस. दौलतपुर, हरिद्वार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 22 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल दो पदक प्राप्त किए।

गर्ल्स अंडर-17 (रिकर्व वर्ग) में अंशुल गिरी ने रजत पदक तथा बॉयज़ अंडर-14 (कंपाउंड वर्ग) में आरव गिरी ने कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है।राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतकर राज्य और परिजनो सहित अपने माता पिता का नाम रोशन करने वाले डीपीएस स्कूल के दोनों बच्चे इससे पूर्व भी कई पदक जीतकर डीपीएस का नाम रोशन कर चुके हैं।दोनों बच्चों के पिता लवकेश गिरी मंडी समिति ज्वालापुर में सचिव के पद पर तैनात हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विकास गोयल एवं प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button