उत्तराखंडप्रशासन

ट्यूबवेल की चाबी को लेकर हुए जानलेवा हमले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर में एक वर्ष पूर्व ट्यूबवेल की चाबी को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरमान पुत्र नूरहसन हमले के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

क्या था मामला?
20 मई 2024 को सुल्तानपुर आदमपुर निवासी महबूब अली ने थाना लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्यूबवेल की चाबी मांगने पर उनके परिवार पर धारदार हथियारों से लैस होकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। इस हमले में उनके परिजन सनव्वर, शाहनवाज और जुल्फुकार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पहले हो चुकी हैं दो आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों मासूम अली और उसका पुत्र शाहबाज उर्फ गाजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन मुख्य आरोपी फरमान घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
सुल्तानपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि फरमान की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 19 जून को पुलिस को सूचना मिली कि फरमान लक्सर क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर कांस्टेबल अनूप पोखरियाल और अरविंद चौहान की टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button