उत्तर प्रदेश

श्रद्धा और उल्लास के बीच गणपति महाराज को दी भावभीनी विदाई

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। नवरंग गजानंद संघ द्वारा अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रभु गणपति महाराज की मूर्ति का विधि-विधान से विसर्जन किया गया इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणेश को विदाई दी विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला भक्तों ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखने की अपील की गणपति महाराज की प्रतिमा के विसर्जन के साथ श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः आगमन की मंगलकामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Related Articles

Back to top button