उत्तराखंड

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच प्रज्ञा दीक्षित ने मनाया जन्मदिन

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-29 में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं और सभी बच्चों को उपहार वितरित किए।

प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनसे बातचीत की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने भी उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह में भाग लेते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं की मौजूदगी में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए सुखद और भावनात्मक अनुभव है। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी ली और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अविनाश भदौरिया, परियोजना अधिकारी बाल विकास सुलेखा सहगल सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button