उत्तराखंड

जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन हड़पने का आरोप है। पुलिस ने उसे को कोर्ट में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर में 24 अक्टूबर 2025 को नमन शर्मा पुत्र नवीन कुमार शर्मा निवासी संगमपुरी साधु बेला सप्त सरोवर रोड हरिद्वार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि विनोद पुत्र भरतू उर्फ रामगोपाल, देवेंद्र, रविकांत व नूतन निवासीगण गाजीवाला श्यामपुर ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर वादी की भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उन्हें असली बताकर जमीन आरोपी नूतन के नाम करा दी।

पुलिस ने इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तब से ही आरोपी फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने बुधवार को मामले में फरार आरोपी विनोद पुत्र भरतू उर्फ रामगोपाल, निवासी कांगड़ी गाजीवाला थाना श्यामपुर, को गाजीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविंद्र जोशी व कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button