उत्तराखंड

सुबह-सुबह ऊर्जा विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत विभाग ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी जगजीतपुर रूपेश कुमार की अगुवाई में सुबह 6:30 बजे की गई। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार तड़के व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छापेमारी करते हुए क्षेत्र की 32 बीघा कॉलोनी, साबिर एनक्लेव (सराय) और अजीतपुर गांव में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया।

उपखंड अधिकारी जगजीतपुर रूपेश कुमार बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस प्रकार के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे और बिजली चोरी में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में जेई वरुण पंवार, जेई संदीप सेमवाल व जेई प्रीति जिंटा सहित विद्युत विभाग की टीम शामिल रही। वहीं, अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी से विभाग को भारी राजस्व हानि होती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button