उत्तर प्रदेश

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के 18वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन भव्य प्रभात फेरी से गूंजा भक्तिमय माहौल

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के 18वें वार्षिक महोत्सव की प्रथम श्रृंखला के अंतर्गत आज पहले दिन भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। प्रभात बेला में निकली इस धार्मिक शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मार्गभर जयकारों व भजनों से वातावरण गूंजता रहा। प्रभात फेरी की शुरुआत पेपर मिल स्थित श्री बालाजी धाम के संस्थापक गुरुदेव श्री अतुल जोशी जी महाराज के निवास श्री कृष्ण कृपा कुंज से हुई। यहां से यात्रा हिम्मत नगर, विनय विहार, मिल व्यू कॉलोनी, राज विहार, ब्रह्मपुरी होते हुए न्यू कपिल विहार में कमल प्रकाश शर्मा के निवास पर विश्राम के साथ संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ भाग लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।

मार्ग में अनिल सैनी, शुभम, प्रदीप कुमार, शिला विजन, जोनी कुमार, गोपाल शर्मा सहित अनेक भक्तों ने भक्तिभाव से प्रभात फेरी का अभिनंदन किया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। प्रभात फेरी के दौरान गाए गए भजनों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। धनंजय, राकेश और अविका द्वारा प्रस्तुत भजन “बजरंग बाला जपूं तेरी माला, रामदूत हनुमान भरोसा भारी है” तथा “श्री खुशियां आती है, जब बाबा आते हैं” पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, तपेश्वर दत्त, नेतराम शर्मा, धर्मपाल, मनोज वालिया, विनीत शर्मा, रवींद्र कठपाल, नवीन वालिया, प्रदीप पांचाल, बंटी विजन, बलबीर सिंह, मनीष जायसवाल, विवेक, अनुराधा, इंदु, ऊषा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सहयोग प्रदान किया। महोत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, भजन संध्या और विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जिनमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button