हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

कलयुग दर्शन (24×7)
विनय कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत पार्क में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने जीवनभर समाज सुधारक की भूमिका निभाते हुए वंचित वर्ग की आवाज बनकर कार्य किया।

वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा एवं एससी विभाग जिला ग्रामीण अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि उनका जीवन समाज में शिक्षा के प्रसार और कुरीतियों के उन्मूलन की प्रेरणा देता है। वहीं जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव तथा श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर वंचितों को समानता का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अरुण राघव, मनीराम बागड़ी, सतेंद्र वर्मा, पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु राजपूत, सुरेन्द्र ठाकुर, मुन्ना मास्टर, राजकुमार, सोनू शर्मा, सूरज माझी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



