उत्तराखंड

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा कक्षा एक का छात्र, पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कक्षा एक के छात्र गोल पुरी अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। वह क्षेत्र वासियों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उनके द्वारा अब तक दो वर्षों में लगाए 500 से अधिक पौधे, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत।‌ जहाँ आज की पीढ़ी मोबाइल और खेलों में व्यस्त नजर आती है, वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मजकोट में अध्ययनरत।

ग्राम- मजकोट, जिला- बागेश्वर, उत्तराखंड कक्षा 1 के छात्र गोलू पुरी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बन गया है। सोशल मीडिया पर ‘एनवायरमेंट हीरो’ के नाम से प्रसिद्ध गोलू पुरी पांच वर्ष की उम्र से ही और पिछले दो वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

कम उम्र में ही गोलू पुरी अब तक 500 से अधिक पौधों का रोपण कर चुके हैं। वे न केवल पौधे लगाते हैं, बल्कि उनकी देखभाल और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करते हैं। उनके इन प्रयासों को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने सराहा है, जिससे वे देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं।

गोलू पुरी का कहना है कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी सोच और कार्यशैली ने यह साबित कर दिया है कि उम्र कभी भी बड़े बदलाव की राह में बाधा नहीं बनती। विद्यालय प्रशासन, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग गोलू पुरी के कार्यों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनका यह योगदान आज देश के युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश और प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button