शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में देव तुल्य जन प्रतिनिधियों का किया स्वागत, दी होली की शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर होली मिलन कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी देवतुल्य जनता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मातृशक्ति, युवा, वरिष्ठजनों तथा बच्चों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊनी एवं अन्य जनजातीय होली गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेरी ओर से प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आनंद लेकर आए।



[banner id="7349"]



