उत्तराखंड

संकल्प संस्था परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा तृतीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संकल्प संस्था परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा तृतीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास मंदिर में किया गया। कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, साध्वी प्राची एवं नगर निगम मेयर किरण जैसल व संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीत झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर डॉ. श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और संस्कृति की आधारशिला हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहन देने और उनके योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि आज की महिला शिक्षा, समाज सेवा, प्रशासन आदि क्षेत्रों में कार्य कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती निशा यादव, ए आरटीओ श्रीमती नेहा झा, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुसुम चौहान जिला विद्युत प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर, कुंभ मेला अधिकारी ,श्रीमती सोनीका, डॉ संध्या शर्मा कुमारी सलोनी रश्मि त्यागी श्रीमती रेखा सिंघल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी सचिन तरुण कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठोर से कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता बंसल सह सचिव हरि नारायण त्रिपाठी श्रीमती अर्चना झा मंत्री वरुण सिंह ज्ञान प्रकाश सिंह माया देवी, सलाहकार आशुतोष पांडे प्रसून दुबे शशि भूषण पांडे विनोद कुमार त्रिपाठी रमेश पांडे, संतोष झा यतीश राठौर कमललाकर शास्त्री, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सहित पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी को उपहार भेंट किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे महिलाओ को आगे बढने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता साध्वी प्राचीन दीदी ने महिलाओ के सशक्तिकरण पर बल दिया। सभी वक्ताओं के सम्बोधन से मातृशक्ति लाभान्वित हुई। कार्यक्रम मे सर्व श्रेष्ठ नृत्यागना कला केंद्र के बच्चो ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की। वैषण्वी झा द्वारा दुर्गा स्तुति पर डास प्रस्तुति की गयी। अमित चौधरी के द्वारा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। विनीता चौहान के निर्देशन मे बाल विवाह पर नाट्य मंचन किया गया। इस अवसर पर मनसा देवी के पुजारी महेश दूबे ,प्रसून दूबे, पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय संकल्प संस्था के कार्यकारिणी सदस्य, चारु शुक्ला सपना पंडित विनीता चौहान अनीता गुप्ता लीला देवी, अंजलि अग्रवाल कोमल यादव, सीता देवी, गोल्डी शुक्ला उपासना मिश्र जितेंद्र शुक्ल योगेश चौधरी राजीत कुशवाहा विनीत जी संजय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button