रमजान माह के चौथ जुम्मा की मुस्लिम भाइयों एवं शाही इमाम को वरिष्ठ सपा नेता ने मुबारकबाद दी

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। ईद उल फितर का त्यौहार आने वाला है और आज रमजान माह का चौथा जुम्मा था। जिसे इस्लाम धर्म के धर्म गुरुओं द्वारा अलविदा जुम्मा घोषित किया गया। इस मौके पर सहारनपुर नगर की जामा मस्जिद में सहारनपुर नगर के अलग-अलग इलाकों से लोग जुमे की नमाज अदा करने आते हैं आज वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जामा मस्जिद के शाही इमाम साहब को अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी और नमाज अदा करके जाने वाले सहारनपुर नगर के सम्मानित नागरिकों को गले मिलकर और हाथ मिलाकर अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी।

टिंकू अरोड़ा ने कहा सहारनपुर नगर बाबा लाल दास जी और हाजी शाह कमाल की पावन धरती है यहां सभी वर्ग के लोग एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर बनाते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। टिंकू अरोड़ा ने आने वाले ईद के त्यौहार की और अलविदा जुमे की सभी को मुबारकबाद दी। इस मौके पर जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद साहब, पार्षद नदीम अंसारी, शुभम वर्मा, रवि यादव, ओमपाल पांचाल, सरफराज अहमद बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।



