माहे रमज़ान में पूर्व पार्षद इसरार सलमानी ने नेकियों की राह अपनाने की अपील की

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। पूर्व पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि रमजान के इस मुकद्दस दौर में हर इंसान को अधिक से अधिक नेक काम करने चाहिए तथा गरीब और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए दिल खोलकर दान, ज़कात और सदक़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अल्लाह अपने बंदों के नेक अमल को बेहद पसंद करता है और रमज़ान के इस पाक महीने में की गई इबादत, दुआ और दान का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है।

श्री इसरार सलमानी ने बताया कि इसलिए यह समय इंसान के लिए अपने गुनाहों से तौबा करने, अपनी गलतियों से सीख लेने और नेक रास्ते पर चलने का बेहतरीन मौका होता है, इसलिए हर इंसान को चाहिए कि रमज़ान के इस मुबारक महीने के हर पल को इबादत, दुआ, दान और इंसानियत की सेवा में गुज़ारे तथा समाज में भलाई और मोहब्बत का संदेश फैलाए। श्री सलमानी ने कहा है कि माहे रमज़ान के आगाज़ के साथ ही मुस्लिम समाज में इबादत, तौबा और अल्लाह से माफी मांगने की भावना और अधिक प्रबल हो जाती है।



