उत्तराखंडप्रशासन

जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा भौतिक रूप से मतगणना व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का दिया गया ब्योरा

मतगणना केन्द्र के निरीक्षण एवं मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करने हरिद्वार पहुंचे संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

हरिद्वार। आज दिनांक 25.04.2024 को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी/ अपर सचिव प्रताप सिंह शाह द्वारा जनपद हरिद्वार का औचक दौरा कर लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में EVM मशीनों की सुरक्षा हेतु बीएचईएल स्थित केन्द्रीय विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी को स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु की गई समस्त व्यवस्थाओं का विवरण देते हुए मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button