उत्तराखंड

ज्वालापुर पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिवर का आयोजन

आओ करें रक्तदान, किसी की बचेगी जान, अभियान को ज्वालापुर पुलिस ने सफल बनाया

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का खिताब मिलने के उपलक्ष्य में ज्वालापुर पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिवर का आयोजन। ज्वालापुर पुलिस की पहल कोतवाली ज्वालापुर को उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का सम्मान मिलने के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर व व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार की पहल से दिनांक 22-03-2026 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर हरिद्वार के साथ साथ कोतवाली ज्वालापुर पर नियुक्त अधिकारी व कर्म0गणों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।

इसके अतिरिक्त उक्त रक्तदान शिविर में मिडिया के पत्रकार बन्धुओं तथा ज्वालापुर क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तियों व अन्य स्वैच्छिक रक्तदान करने वालें लोगों के द्वारा बढ चढ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर उक्त आयोजन को सकुशल सम्पन्न किया गया। उक्त रक्तदान शिविर कुल 50 लोगो द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया तथा 50 यूनिट दान किए गए रक्त का भण्डारण किया गया। जिसका उपयोग किसी की जान बचाने में किया जायेगा। कोतवाली ज्वालापुर की इस पहल की सभी के द्वारा भूरी-भूरी प्रशन्सा की गई।

Related Articles

Back to top button