उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का किया स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री बन जाने पर मदन कौशिक का किया स्वागत। मदन कौशिक कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर दी बधाई। भाजपा अन्य पिछड़े वर्ग के सदस्य सज्जाद गॉड ने बधाई देते हुए कहा मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिलने से हरिद्वार में कार्यकर्ताओं मे उत्साह का माहौल है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमान ने कहा है कि मदन कौशिक जमीन से जुड़े नेता हैं। एक बार फिर से उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने से निशिचत रूप से पार्टी और संगठन की ताकत बडी है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुलाम साबिर ने कहा है कि मदन कौशिक को पार्टी में कैबिनेट मंत्री पद मिलने से प्रदेश में पार्टी व संगठन को और मजबूती मिलेगी। स्वागत करने में सज्जाद गॉड, शहनवाज सलमानी, नौशाद अहमद, गुलाम साबिर, खलील सलमानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button