शिव मंदिर कमेटी ने किया बैठक का आयोजन, आगामी कार्यकर्मों को लेकर की गई चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा में शिव मंदिर कमेटी द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी त्योहारों एवं कार्यक्रमों को लेकर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा विशेष चर्चा की गई। बैठक में मंदिर क्षेत्र की साफ सफाई एवं मंदिर के रिनोवेशन को लेकर भी चर्चा की गई। कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा मंदिर में रखें दान पत्र को खोला गया दान पत्र में दान के रूप में सत्ताइस हजार सात सौ की धनराशि प्राप्त हुई, जिसको आगामी कार्यक्रमों में खर्च किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि आगामी 8 अप्रैल को मां जगत जननी जगदंबा आदि शक्ति आदि भवानी जगत कल्याणी मां दुर्गा माता की मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उसी दिन रात में कमेटी द्वारा मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। मां भगवती के जागरण को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कमेटी के द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कमेटी के द्वारा मां भगवती का सुंदर दरबार और सबसे अच्छी जागरण पार्टी बुलाई जाएगी जिसमें अच्छे-अच्छे गायक होंगे।

रात्रि जागरण के उपरांत 9 अप्रैल को दोपहर में कमेटी द्वारा एक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी द्वारा अन्य कार्यक्रमों पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों द्वारा इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने को कहा गया। बैठक में चेयरमैन पुष्पराज सैनी, महिपाल राणा, ओमप्रकाश राठौर, मास्टर मुकेश प्रजापति, हंसराज धीमान, आनंद अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ऋषिपाल कश्यप, सन्नी चौधरी, संदीप प्रजापति एवं मंदिर के पुजारी आदि उपस्थित रहे।



