कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, समर्थकों में मंत्रालय आवंटन को लेकर मायूसी

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। भाजपा की उत्तराखंड सरकार मैं कैबिनेट मंत्री बनने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को डाम कोठी पर बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की। कैबिनेट मंत्री के रूप में दायित्व ग्रहण करने के उपरांत हरिद्वार में आयोजित भव्य रोड शो (जन आशीर्वाद रैली) में देवतुल्य जनता का जो अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, उससे मन अत्यंत भावुक और अभिभूत है। जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर जिस आत्मीयता, प्रेम और विश्वास के साथ आप सभी ने स्वागत किया, वह मेरे लिए अमूल्य धरोहर है।

जनआशीर्वाद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि हरिद्वार और पूरे प्रदेश की सेवा एवं विकास के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और हम सभी मिलकर राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए संकल्पित हैं। इस पावन अवसर पर हर की पैड़ी पर माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। वही धाकड़ धामी सरकार,-2 में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक 4 साल बाद मंत्री पद से नवाजे गए हैं।

मंत्री मंडल में शामिल होने की खबर जैसे सत्ता में उनके बनवास समाप्ति की खबर लेकर आई और उनके समर्थकों सहित पुरे विधानसभा क्षेत्र में बेहद खुशी की लहर दिखाई दी।लेकिन उनके समर्थको में तब मायूसी का आलम देखने को मिला जब बीती भाजपा सरकारों में भारी भरकम मंत्रालय संभालने वाले मदन कौशिक को मिले मंत्रालय से मायूसी देखी जा रही है मंत्रालय आवंटन की सूचना भी सोशल मीडिया पर यह खबर भी तब आई जब हरिद्वार में उनके स्वागत सत्कार में चारों तरफ भारी भरकम भीड़ उमड़ी दिखाई दे रही थी। पिछली भाजपा सरकारों में पर्यटन, आवास, शहरी विकास, संसदीय कार्य, आबकारी, गन्ना जैसे भारी भरकम मंत्रालय संभालने वाले मदन कौशिक एक तरीके से ”दंतहीन” बना दिए गए हैं। माना जा रहा है कि उन्हें मिले मंत्रालय उनके राजनीतिक कद, अनुभव को देखते हुए बहुत ही हल्के हैं।

प्रदेश में भाजपा की राजनीति के नजरिए से देखे तो भुवन चंद्र खंडूरी, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मदन कौशिक, जो लंबे समय से प्रदेश भाजपा में हाशिए पर देखे जा रहे अब भले ही इस बात से खुश हो कि उन्हें सत्ता वापस मिल गई है लेकिन मंत्रालय की ओर देखकर उनके समर्थकों ओर उनके साथ रहने वालो में बेचैनी दिखाई दे रही। सुखद अनुभूति यह महसूस हो रही है कि 2027 विधानसभा चुनाव तैयारी में मदन कौशिक पार्टी टिकट मिलने से लेकर चुनाव तैयारी में अपने प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे दिखाई दे रहे हैं।



