भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारणी का गठन, शाहनवाज अब्बासी बने सह-मीडिया प्रभारी

कलयुग दर्शन (24×7)
हिमांशु (संवाददाता)
हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिलाध्यक्ष एजाज हसन ने पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड के परामर्श पर अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष सिरमौर सिंह, रोशन दीन, नसीम सलमानी, साजिद अली, जिला महामंत्री निर्मल सिंह, मोहसीन मंसूरी, जिला मंत्री खुर्रम सिंह, अब्दुल समी, पायी चेची, जसवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शाहरुख सलमानी, जिला कार्यालय मंत्री परवेज आलम, जिला मीडिया संयोजक शाहनवाज शाह, जिला मीडिया उप संयोजक शाहनवाज अब्बासी, जिला आईटी संयोजक आशीष जैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक शादाब आलम, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक हसीन को सौंपी है।

जिला उपाध्यक्ष सिरमौर सिंह, रोशन दीन, नसीम सलमानी, साजिद अली,जिला महामंत्री निर्मल सिंह मोहसीन मंसूरी और जिला मंत्री खुर्रम मलिक, अब्दुल समी,पायी चेची, जसवीर सिंह ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मिशन-2027 में जुटने को आह्वान किया।




