कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 12.26 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार किया

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिलेभर में चल रही सघन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान रेगुलेटर पुल के पास नहरी पटरी, ज्वालापुर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हारुन (34 वर्ष), पुत्र फैज आलम, निवासी पिरान कलियर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी, कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



