जिला पूर्ति अधिकारी से पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी से पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इनकम टैक्स रिटर्न का हवाला देकर पात्र लोगों के भी काटे जा रहे हैं राशन कार्ड। पिछले कुछ दिनों से लगातार सहारनपुर नगर में राशन डीलरों के द्वारा कार्ड धारकों को बुलाकर उनके नाम से रिटर्न भरने की लिस्ट दिखाई जा रही है और उनके नाम राशन कार्ड से काटने की बात की जा रही है जिसे लेकर आज सर्वदलीय मजबूत पार्षद दल का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी से मिला और पूर्ण रूप से इस पर आपत्ति दर्ज कराई।

टिंकू अरोड़ा ने कहा कि कोई भी गरीब या पात्र व्यक्ति रिटर्न सिर्फ इसलिए भरता है कि अपने बच्चों की शिक्षा के लिए या बेटी के विवाह के लिए या अन्य छोटा-मोटा कारोबार करने के लिए ऋण लेना पड़ता है और उसके लिए रिटर्न की आवश्यकता पड़ती है। बीते वित्तीय वर्ष में 7 लाख रुपए तक रिटर्न बनने पर कोई भी टैक्स नहीं देना था और वित्तीय वर्ष 2025, 2026 में 1200000 तक की छूट है। गरीब व्यापार लोगों के राशन कार्ड काटने का दर्द दिखाकर राशन डिपो होल्डर उन्हें राशन भी नहीं दे रहे हैं। तत्काल राशन डिपो होल्डरों को आदेश जारी किया जाए। किसी का भी राशन कार्ड को मत काटा जाए।

सहारनपुर नगर में कुछ गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को गैस न देकर परेशान किया जा रहा है और बड़ी संख्या में गैस ब्लैक की जा रही है। गोपनीय तरीके से उन लोगों के नाम बता कर उन पर भी कार्रवाई करने के लिए पत्र दिया। इस मौके पर पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद अहमद मलिक, पार्षद राजीव अन्नू, पार्षद नितिन जाटव, पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद डॉ एहतेशाम, पार्षद हाजी नूरआलम, पार्षद इमरान सैफ़ी, पार्षद डॉ मोहतसिन, पार्षद फराज अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।



