उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे किए जाने के अवसर पर “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे किए जाने के अवसर पर “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत रानीपुर विधानसभा में भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए 2) का संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से जोर-शोर से भव्य स्वागत भी किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संगठन और सरकार द्वारा उन पर जताया गया भरोसा कार्यकर्ताओं के लिए पूर्ण समर्पित है। रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये भव्य स्वागत से अभिभूत उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और प्रदेश के समग्र विकास करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।

मुख्य वक्ता दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें हमें सबसे अधिक जोर बूथ क्षमता मजबूत करने पर देना है। लोकतंत्र में जनादेश का बड़ा महत्व होता है। जिसके लिए कार्यकर्ता निर्माण से लेकर चुनावी रणनीति बेहद अहम होती है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मंत्रीमंडल विस्तार में हरिद्वार से अनुभवी मंत्री मदन कौशिक को लिया जाना हरिद्वार के विकास की रफ्तार को ओर तेजी से आगे बढाऐगा। उन्होंने आगामी चुनाव की दृष्टि से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से रानीपुर विधानसभा में हजारों करोड़ के विकास कार्य हुए हैं विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त कार्यकर्ताओं के जनता के बीच जाने का बेहतर माध्यम है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार मेयर किरण जैसल, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, बीएलए1 ब्रजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वरुण वशिष्ठ, नगर निगम पार्षद सुनील पांडे, मगेन्द्र सैनी, हितेश चौधरी, मनोज प्रालिया, लक्की वालिया, विनीत चौहान, नागेंद्र राणा, नगर पालिका शिवालिकनगर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, राधेश्याम कुशवाहा, अनिल राणा, रविंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, चमन चौहान, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, प्रमोद पाल, उमेश पाठक, मनोज शर्मा, हंसराज कटारिया, प्रिंस लोहाट, रजनी वर्मा, चित्रा शर्मा, नीति शर्मा, पवनदीप, गौरव कपिल, शशिभूषण पांडे अशोक मेहता, नागेंद्र चौहान, सुमन स्वामी, संदीप राठी, भगत सिंह, अंकुर पालीवाल, अभिनंदन गुप्ता, मोहित शर्मा, आशीष झा, राकेश राणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सभी बीएलए भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button