दीपमहायज्ञ के साथ सादगी से मनाया गया डॉ. चिन्मय पण्ड्या का 50वां जन्मदिन

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या का 50वां जन्मदिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज में गायत्री दीपमहायज्ञ के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैल दीदी के मार्गदर्शन में दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में सर्वशक्तिमान गायत्री माता से डॉ. चिन्मय पण्ड्या के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई, वहीं वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. पण्ड्या लंदन के प्रतिष्ठित कॉलेज से एमआरसीपी (साइको) की उपाधि प्राप्त करने के बाद देश सेवा के उद्देश्य से भारत लौटे। वे भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त अनेक सम्मान और उपाधियों को वे गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को समर्पित कर चुके हैं। उनका मानना है कि पूज्य गुरुदेव के कार्यों में जो आनंद मिलता है, वह अन्यत्र दुर्लभ है। इस अवसर पर शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए परिजन उपस्थित रहे। देसंविवि परिवार ने भी जन्मदिन हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी। इसी क्रम में रामनवमी के अवसर पर शांतिकुंज में सूर्योदय से सूर्यास्त तक विश्व बंधुत्व की भावना और भगवान श्रीराम की मर्यादाओं के प्रसार हेतु गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप भी आयोजित किया गया।



