उत्तराखंड

श्री देवोत्थान सेवा समिति, पुण्यदाई सेवा समिति न्यास और भीमगोड़ा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का दिल्ली में हुआ सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री देवोत्थान सेवा सेवा समिति न्यास समिति (पंजी.) के तत्वावधान में उत्तराखंड हरिद्वार की पुण्यदाई सेवा समिति न्यास व भीमगोड़ा व्यापार मंडल टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों का राजधानी दिल्ली में अभिनंदन किया गया। न्यास के प्रमुख एवं संस्थापक अध्यक्ष रवींद्र गोयल ने बताया,कि न्यास पिछले 25 वर्षों से पितृपक्ष में निकाली जाने वाली सबसे बड़ी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा का संचालन करती है। इन 25 वर्षों में पूरे भारत से ही नही बल्कि पाकिस्तान से भी हिन्दू सिख भाईयों के करीब 695 अस्थि कलशो सहित अभी तक 1,69,818 अस्थि कलशो का विसर्जन हरिद्वार के कनखल सती घाट पर वैदिक रीति से करती आई है और उसमें उत्तराखंड और खासतौर पर हरिद्वार कनखल का भी योगदान रहता है। श्री गोयल ने कहा,कि इसी संदर्भ में दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क आडिटोरियम में 25 वें सिल्वर जुबली वर्ष में कर्मयोद्धा सम्मान -2026 का विशेष आयोजन किया गया।

जिसमें श्री बालकिशन मेहता, विशाल गर्ग, चन्द्रधर काला, अशोक गुप्ता, अवनीश गोयल, आनंद प्रकाश टुटेजा,जानकी प्रसाद लोधी, चौधरी रणवीर सिंह, यशपाल विजन,डा.संदीप मलिक, रविदत्त शर्मा, डाक्टर महेश चंद्र काला, आशीष मेहता, नितिन शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, ओमदत्त शर्मा,अजय पाठक, सुभाष शास्त्री, सुनील कुमार मोदी, अनिल कुमार गुप्ता, कौशल किशोर सक्सेना, श्रीमती कुसुम लता शर्मा, जितेन्द्र शास्त्री, सुरेश कुमार अरोड़ा, प्रेमचंद पोखरियाल,रामविजय, विशाल बंसल, आशीष बंसल, आशीष गौड़, अनिल गुप्ता, भारत भूषण,अजय अरोड़ा,रेखा अरोड़ा, ललित अग्रवाल,मयंक मूर्ति भट्ट,अनुज गुप्ता, अमित गिरि, दिनेश भारद्वाज, देवेन्द्र वर्मा, अमित त्यागी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर श्री देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, समिति के अध्यक्ष अनिल नरेंद्र, महामंत्री विजय शर्मा, संगठन मंत्री दीपक गुप्ता, राष्ट्रसंत श्री अजय भाई, स्वामी राज राजेश्वरानंद जी महाराज, महंत वरुण शर्मा, महंत श्री शिवशंकर जी महाराज सहित गणमान्य नागरिक ने मेहमानों को सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button