उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मा प्रदीप बत्रा को संस्कार भारती के पदाधिकारियों द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)

रुड़की। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मा प्रदीप बत्रा जी को संस्कार भारती के पदाधिकारियों द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी गई। पटका, माला, श्रीराम लला और भारत माता का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कला क्षेत्र को लेकर सार्थक चर्चा हुई। रुड़की में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक ऑडिटोरियम की मांग रखी गई।

विपन्न कलाकारों के लिए नियमित सहायता राशि का भी सरकार प्रावधान करें तो, अच्छा रहेगा। इस अवसर पर संस्कार भारती के संरक्षक डॉ अशोक शर्मा आर्य, प्रदेश साहित्य प्रमुख डॉ राजकुमार उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष श्री वास्तव, श्री मती बिमलेश जी, बीना जी, अमित कुमार, अनुज आत्रेय, रामशंकर सिंह, समय सिंह सैनी, नरेंद्र आहूजा , ऋषिपाल आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button