उत्तर प्रदेश
एपीआई सहारनपुर ब्रांच के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, डॉ. कलीम अहमद बने अध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई), सहारनपुर ब्रांच के वार्षिक चुनाव जी.पी.ओ. रोड स्थित एक होटल के सभागार में चुनाव अधिकारी डॉ. प्रवीण मित्तल की देखरेख में सम्पन्न हुए। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराए गए, जिसमें विभिन्न पदों पर चिकित्सकों का चयन किया गया। चुनाव परिणामों के अनुसार डॉ. कलीम अहमद को अध्यक्ष, डॉ. विकास अग्रवाल को सचिव तथा डॉ. अनुपम मलिक को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अतिरिक्त डॉ. संजीव मित्तल को अध्यक्ष (2027-28), डॉ. मोहन पाण्डेय, डॉ. रजनीश दहूजा एवं डॉ. रीना गर्ग को उपाध्यक्ष, डॉ. सौम्या जैन को वैज्ञानिक सचिव, डॉ. नरेश नौसरान को संयोजक एन.आई.एम.सी. तथा डॉ. प्रवीण शर्मा को एपीआई बिल्डिंग कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया।



