उत्तर प्रदेश

वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया सेंट होलिबलेश कान्वेंट अकेडमी भोगपुर गाँव मे

फीता काटकर पूरी विधि विधान से वार्षिक उत्सव का उद्घाटन किया मुख्य अतिथि अजीत राणा

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। विकासखंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत भोगपुर में स्थित सेंट होलिबलेश कान्वेंट अकेडमी स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां प्रस्तुत की और मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने कहा शिक्षा का यह मंदिर सर्वोपरि होता है जहा पर इंसानियत की शिक्षा दी जाती है और यहीं से ही इंसान की बुद्धि का विकास होता है और सात्विक-आध्यात्मिक एवं सामाजिक समरसता की प्रगति के लिए ज्ञान की किरण मिलती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रोहित राणा ने कहा कि बच्चो की माताओ का सबसे ज्यादा समय अपने बच्चों को स्कूल में भेजने के लिए देना चाहिए क्योंकि स्कूल का समय दोबारा लौट कर नहीं आता। भाजपा के युवा नेता अभय राणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अभिभावकों को अच्छे सपने देखना चाहिए बल्कि वह सपने सबसे ज्यादा देखने चाहिए जो सपने रात मे सोने नहीं देते हैं। कार्यक्रम मे साहब सिंह पुंडीर ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों से ही प्रतिभावान बच्चे निकल कर भविष्य के लिए परिवार व गाँव देश की प्रगति करते हैं। कार्यक्रम को कृपाल सैनी, गुरदीप चौधरी, स्कूल प्रबंधक कवरपाल सिंह राणा, प्रधानाचार्य आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत राणा, वरिष्ठ समाजसेवी रोहित राणा, भाजपा युवा नेता अभय राणा, साहब सिंह पुंडीर, कृपाल सैनी, गुरमीत सैनी, स्टेट जॉइंट ट्रेनिंग कमिश्नर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश से पिकू पाटिल, स्कूल प्रबंधक कवरपाल सिंह राणा, स्कूल प्रधानाचार्य प्रीती राणा, अभिषेक प्रताप सिंह राणा सुशील कंबोज, चंद्रपाल सिंह राणा, एवं स्कूली छात्र छात्राएं,व स्कूल स्टाफ, तथा छात्र-छात्राओं के माता-पिता, व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button