टेनर्स औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति कडच्छ की प्रबंध समिति के चुनाव संपन्न

कलयुग दर्शन (24×7)
हिमांशु (संवाददाता)
हरिद्वार। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा कराए गए टेनर्स औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति कडच्छ की प्रबंध समिति के चुनाव में लक्ष्मी, प्रतीक्षा देवी, माया देवी, पूजा देवी, सुरेश, लख्मीचंद व हेमंत डायरेक्टर चुने गए। निर्वाचन अधिकारी अमित यादव ने परिणामों की घोषणा की। इसके बाद प्रबंध समिति सभापति व उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में सर्वसम्मति से पूजा देवी सभापति व लख्मीचंद उपसभापति चुने गए। समिति के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति व सभी डायरेक्टर का कड़च्छ व शास्त्री नगर में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्यामल प्रधान ने कहा कि यह जीत केवल व्यक्तियों की नहीं बल्कि पूरी सहकारी समिति के विश्वास और एकजुटता की जीत है। सभी सदस्य मिलकर पारदर्शिता, विकास और सदस्यों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देंगे। समिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर सभी विजयी सदस्यों ने बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्यामल प्रधान, पवन कुमार, अशोक कुमार, हरीश कुमार, विनोद कुमार, विजयपाल, सुरेश कुमार, गोपाल, सतीश लोटा, शिवपाल रवि, लक्ष्मीचंद, रमेश भूषण, रवि प्रकाश, विजयपाल सिंह, विजेंद्र कुमार, मेघराज, नरेंद्र, नीतू, जगदीश प्रसाद दुबे, कुलदीप कुमार, जसवंत सिंह, रीता रवि, चुन्नीलाल, मांगेराम, सोमपाल सिंह राजेश मुखिया आदि शामिल रहे।



