सुपर मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य डॉ राहुल आर्य द्वारा बहादराबाद, हरिद्वार में सुपर मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया। चिकित्सालय में आयुर्वेद, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, योग इत्यादि सभी चिकित्सा विकल्प उपलब्ध है। हरिद्वार में भारत वर्ष एवं विदेशों से भी रोगी आते है जिनके लिए इस आयुर्वेद चिकित्सालय में रोगियों के लिए रुकने, एडमिट होने, खाने, इंटरनेट, वाईफाई, इत्यादि सुविधाओं से सुसज्जित यह औषधालय रोगियों के लिए हरिद्वार का एकमात्र पंचकर्म चिकित्सालय है। डॉ राहुल आर्य पिछले 12 वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा द्वारा भारत वर्ष के अनेकों राज्य में सेवाएं दे रहे है।

डॉ राहुल आर्य ने बताया वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की थीम हर घर आयुर्वेद हर दिन आयुर्वेद की मुहिम को धरातल पर लाने का एक अथक प्रयास है। प्रत्येक महीने अलग अलग राज्यों दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश में डॉ राहुल आर्य द्वारा ओपीडी की जाती है। चिकित्सालय में जटिल रोगों का उपचार आयुर्वेद, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, योग द्वारा किया जाता है। जिसमें त्वचा के रोग, हृदय के रोग, लीवर समस्या, बालों की समस्या, सांस की समस्या, पाचन तंत्र की समस्या, महिलाओं के रोग, पुरुष बांझपन, महिला बांझपन, कैंसर, जोड़ो और नसों की समस्या, मधुमेह इत्यादि रोग शामिल है ।



