उत्तराखंड

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ऋयम्बकेश्वर में किया ज्योर्तिलिंग पूजन

विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है महाकुंभ मेला: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी व अन्य संत महापुरूषों के साथ ऋयम्बकेश्वर में ज्योर्तिलिंग की पूजा अर्चना कर महादेव शिव से नासिक कुंभ मेला सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी एवं महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी के नेतृत्व तथा सभी संत महापुरूषों के सानिध्य में नासिक महाकुंभ मेला भव्य व दिव्य स्वरूप में सकुशल संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले के आयोजन को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है। नासिक कुंभ मेला प्रशासन को महाकुंभ मेले को भव्य स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। महाकंुभ मेले में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

श्रद्धालुओं और संतों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। भारत में चार स्थानों पर लगने वाले कुंभ मेले में देश विदेश से करोड़ों संत व श्रद्धालु शामिल होते हैं। जिससे सनातनियों में सांस्कृतिक एकजुटता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि नासिक कुंभ मेला सफलता के नए स्थापित करेगा। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि सभी तेरह अखाड़े मिलकर नासिक महाकुंभ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर श्रीमहंत रघु मुनि, श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, नासिक कुंभ मेला आयुक्त सहित सभी अधिकारी व अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button