उत्तराखंड

उक्रांद ने व्यापार प्रकोष्ठ को दी मजबूती, प्रिंस अग्रवाल बने महानगर अध्यक्ष, हरिद्वार

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (U.K.D.) ने हरिद्वार के व्यापारिक हितों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दल में श्री प्रिंस अग्रवाल को ‘महानगर अध्यक्ष – व्यापार प्रकोष्ठ (हरिद्वार)’ के पद पर मनोनीत किया गया है। पार्टी के कैंप कार्यालय (भूपतवाला) से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से प्रिंस अग्रवाल की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। दल के नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि प्रिंस अग्रवाल व्यापारिक वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और संगठन को सांगठनिक मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने कहा कि, “व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़ है।

प्रिंस अग्रवाल जी के नेतृत्व में उक्रांद का व्यापार प्रकोष्ठ हरिद्वार के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।” नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) प्रिंस अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के केंद्रीय एवं महानगर नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे दल की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और सभी सांगठनिक कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button