यूकेडी हरिद्वार महानगर कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (U.K.D.) की हरिद्वार महानगर इकाई ने संगठन को और अधिक गतिशील और मजबूत बनाने की दिशा में आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। दल के महानगर अध्यक्ष श्री सागर कुमार एवं महानगर कार्यकारी अध्यक्ष श्री तुषार चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महानगर अध्यक्ष सागर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दल की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी सांगठनिक गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत है:
मुकुल कुमार उपाध्यक्ष, महानगर, विष्णुकांत तिवारी: प्रचार मंत्री, महानगर, रोहित कुमार: संगठन मंत्री, महानगर
इस अवसर पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने कहा कि, “नवनियुक्त पदाधिकारियों के ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल हरिद्वार महानगर के प्रत्येक वार्ड और गली तक अपनी पहुँच को मजबूत करेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य स्थानीय समस्याओं का समाधान और देवभूमि के मूल हितों की रक्षा करना है।” महानगर अध्यक्ष सागर कुमार ने सभी नवनियुक्त साथियों को दल के राजनैतिक कार्यक्रमों एवं सांगठनिक गतिविधियों में शत-प्रतिशत प्रतिभाग करने का निर्देश दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दल के शीर्ष नेतृत्व एवं महानगर नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।



