उत्तराखंड

शिवालिक नगर बीएचईएल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने को डीएम की बैठक

पीठ बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, उल्लंघन पर चालान के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। शिवालिक नगर और बीएचईएल क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय से स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। एटीएम चौक स्थित खोखा मार्केट के पास हाईटेक शौचालय बनाने के लिए स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने और बीएचईएल को एक माह में एनओसी देने के निर्देश दिए गए।

पीठ बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़कों की मरम्मत, पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया। विभिन्न सोसायटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को बैठक कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button