उत्तराखंड
चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा सख्त, मिलावट रोकने को छापेमारी तेज
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर होटल-ढाबों व मंडियों में कार्रवाई, फलों के 8 नमूने जांच को भेजे

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र श्रद्धालुओं को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार होटल, ढाबों, दुकानों और रेस्टोरेंट्स में छापेमारी कर रहा है। खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर स्थित फल-सब्जी मंडी में निरीक्षण कर फलों के 8 नमूने जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड या कृत्रिम रंगों का उपयोग नहीं पाया गया। वहीं, एथलीन गैस और पाउच बनाने वाली कंपनियों को लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि मिलावट और ओवररेटिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



